फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother Nanda Devi temple will be rebuilt in traditional style: Dhami

मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में होगा पुनर्निर्माण : धामी

Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda Devi temple will be rebuilt in traditional style: Dhami
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मां नंदा देवी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने नंदा देवी के ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पारंपरिक पर्वतीय शैली के अनुरूप करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी लोक आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप में मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 12 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली इस यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने में सरकार कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। मानसखंड पर्वत माला मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के अनुसार सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न कार्य गतिमान हैं। इसके लिए जहां एक ओर प्रथम चरण में सरकार ने 146 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की वहीं दूसरे चरण के विकास कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

सरकार जहां एक ओर बेस अस्पताल के नए भवन का निर्माण करा रही है वहीं सोमेश्वर में 100 बेड के उपजिला चिकित्सालय में प्रथम चरण में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज हेतु 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना भी की जा रही है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बीते तीन सालों में जिले में 248 किमी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जहां एक ओर लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा-पौड़ी गढ़वाल-रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करवाया गया है।

वहीं लगभग 922 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क के चौड़ीकरण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। डीनापानी में नंदादेवी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना भी करेगी। वहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed