फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother in law, sister in law and her husband filed a lawsuit on

सास, ननद और पति पर मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
 तल्ली किरोली गांव में बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के मायके वालों ने मृतका की सास, पति और ननद के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व पुलिस ने उप राजस्व निरीक्षक को विवेचना सौंप दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को तल्ली किरोली गांव निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिली थी। गंगा देवी, पति महेंद्र सिंह और ननद उमा देवी के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व पुलिस ने धारा 304 बी और 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके वालों का आरोप है कि की शनिवार की दोपहर को पूजा किरौला संदिग्ध अवस्था में मृत मिली थी। राजस्व पुलिस मायके वालों की प्राथमिकी पर मृतका की सास गंगा देवी, पति महेंद्र सिंह, ननद उमा देवी के  खिलाफ 304 बी, 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार राजेंद्र  नेगी ने बताया कि विवेचना राजस्व उप निरीक्षक शेखर चंद्र द्वारा की जा रही  है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed