फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than three forests are burning in Salt for two days, forest wealth worth lakhs destroyed

Almora News: सल्ट में दो दिनों से धधक रहे हैं तीन से अधिक जंगल, लाखों की वन संपदा नष्ट

Thu, 20 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
More than three forests are burning in Salt for two days, forest wealth worth lakhs destroyed
सल्ट के जालीखान में इस तरह लगी है जंगल में आग।। संवाद
- जिले में इस फायर सीजन 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल हो गए हैं स्वाहा
विज्ञापन

- जंगलों को सुरक्षित बचाने के दावे हो रहे हैं फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गर्मी बढ़ते ही जिले के जंगल सुलगने लगे हैं। इस फायर सीजन में अब तक जिले भर में 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए हैं। जंगलों को बचाने के दावे हो रहे हैं। सल्ट विकासखंड के तीन से अधिक जंगल बीते दो दिनों से धधक रहे हैं, लेकिन वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में लाखों की वन संपदा जल गई है।
सल्ट के जालीखान, कटरिया, भवाली, अमधार सहित आसपास के जंगलों में बीते दो दिनों से आग धधक रही है। एक किमी से अधिक दायरे तक आग फैल गई है। बड़े-बड़े चीड़ के पेड़ जल रहे हैं। दावानल से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट आ गया है। 48 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। बीते तीन दिनों में ही सल्ट के साथ द्वाराहाट, जागेश्वर रेंज में 15 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए हैं।
विज्ञापन

जंगलों से उठने धुएं से सांस के रोगी परेशान
अल्मोड़ा। सल्ट के जंगलों में दो दिन से लगातार आग लगी है। इनसे उठने वाला धुंआ आबादी में फैल गया है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। धुएं से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बुजुर्ग सांस की दिक्कत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जंगलों में आग लगने की सूचना मिली है। टीम मौके पर भेजकर आग बुझाने के प्रयास हो रहे हैं। कर्मियों की कमी से दिक्कत आ रही है। फिर भी जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
महेश चंद्र सती, रेंजर, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed