{"_id":"6532ce611dd934c12a00fe84","slug":"more-than-five-thousand-artisans-will-benefit-from-vishwakarma-scheme-almora-news-c-232-1-alm1002-4177-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पीएम विश्वकर्मा योजना का पांच हजार से अधिक शिल्पियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पीएम विश्वकर्मा योजना का पांच हजार से अधिक शिल्पियों को मिलेगा लाभ
Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र, अल्मोड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अब पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने वाले, नाई, कुम्हार, मूर्तिकार आदि कारीगरों की सूची तैयार कर उन्हें योजना से जोड़ेगा।
जिले उद्योग केंद्र सभी 11 ब्लाॅकों में शिल्पियों की सूची तैयार करने में जुटा है। विभाग के मुताबिक जिले के पांच हजार से अधिक शिल्पियों को इसका लाभ मिलेगा। पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईकार्ड बनने से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही अपना उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें पांच प्रतिशत ब्याज पर 30 महीने तक दो लाख रुपये की राशि दो किस्तों में मिलेगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से उन्हें ब्याज में आठ प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। संवाद
सत्यापन के बाद मिलेगा लाभ
अल्मोड़ा। प्रथम चरण में विभाग शिल्पियों का सत्यापन करेगा। सत्यापन के बाद इच्छुक शिल्पकार इस योजना के लिए आवेदन करेंगे। चयनित होने पर उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
जिले के शिल्पियों को योजना से जोड़ने के लिए विभाग व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। सत्यापन के बाद उनके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
- राजेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, अल्मोड़ा।