फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   more than 1.5 Fold Passengers in Bus

Almora News: क्षमता से डेढ़ गुना अधिक यात्री भरकर दौड़ा दी बस

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
more than 1.5 Fold Passengers in Bus
 हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हाईवे पर लो​धिया के पास सीज बस। संवाद
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के पांखू जा रही केमू बस में भर दिए 46 यात्री, क्षमता सिर्फ 30 की
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पहाड़ों की खतरनाक सड़कों पर आए दिन ओवरलोडिंग के चलते हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक गंभीर नहीं हैं। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के पांखू जा रही एक केमू बस में चालक ने क्षमता से डेढ़ गुना अधिक यात्री भर दिए। हैरानी की बात है कि ओवरलोडिंग करने वाले चालक के पास बस के कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बस को सीज कर अन्य वाहनों की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य को भेजा।
पुलिस ने हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हाईवे पर लोधिया के पास हल्द्वानी से पांखू जा रही एक केमू बस संख्या यूके 04 पीए 0460 को रोका तो चालक ने बस दौड़ा दी। टीम ने उसक पीछा कर किसी तरह कुछ दूरी पर बस रोकी तो उसमें 46 यात्री मिले, जबकि उसकी क्षमता सिर्फ 30 यात्रियों की थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को चालक के पास बस संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। ओवरलोडिंग कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने बस को सीज किया। यात्रियों को अन्य वाहनों की व्यवस्था कर मौके से रवाना किया गया। इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पांडे ने कहा कि ओवरलोडिंग कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,911 लोगों का चालान
अल्मोड़ा। पुलिस ने बीते एक माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1,911 लोगों का चालान किया। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने और करवाने पर 371 लोगों पर चालान की कार्रवाई हुई। इन सभी मामलों में 11,18,300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed