फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Passengers in Roadways and KMOU

त्योहारी सीजन में रोडवेज की कई बसें नहीं चली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
More Passengers in Roadways and KMOU
बागेश्वर स्टेशन मे खड़ी केमू बस में बैठी सवारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दीपावली को लेकर महानगरों में रोजगार करने वाले प्रवासी घरों को लौट रहे हैं। बाहर से लोगों की आवाजाही बढ़ने से रोडवेज और केमू की बसों में रौनक है। केमू बसों में 15 से 20 और रोडवेज की बसों में 35 से 40 प्रतिशत अधिक सवारियां आ रही हैं। जिसके चलते परिवहन कारोबार में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज की छह और केमू की 45 बसों का आवागमन होता है। दीपावली पर्व से पूर्व वाहनों में गिनती के ग्राहक सफर करते थे। त्योहार पर बाहर से आने वालों की संख्या में इजाफा होने के बाद वाहनों में भी चहल-पहल है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गुजरात, हरियाणा आदि स्थानों से लौटने वाले रोडवेज की बसों पर सफर करते हैं। जिससे रोडवेज की बसों में अधिक भीड़भाड़ हो रही है। केमू बसों में सामान्य दिनों में भी सवारियां रहती हैं, हालांकि त्योहारी सीजन में बाहर से आने वाले और घरों को लौटने वालों के चलते केमू की बसें भी सवारियों से फुल आ रही हैं। गाड़ियों में सवारियों की संख्या मे इजाफा होने से कारोबार भी बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर बाहर से लौटने वालों के चलते दो दिन गाड़ियों में अच्छी भीड़ रही। दिवाली के एक-दो दिन तक सवारियों की संख्या बेहद कम रहेगी। जिसका असर संचालन पर भी पड़ेगा। दीपावली के बाद प्रवासियों के लौटने से एक-दो दिन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरणीधर जोशी, स्टेशन इंचार्ज केमू बागेश्वर।
रोडवेज बसों में बाहर से आने वालों की अच्छी तादात है। महानगरों से घरों को त्योहार मनाने लौट रहे लोगों के चलते सवारियों की संख्या काफी बढ़ गई है। वाहनों में सवारियां अच्छी होने से परिवहन निगम को भी लाभ हो रहा है।
खष्टी बल्लभ उपाध्याय, स्टेशन इंचार्ज रोडवेज, बागेश्वर
त्योहारी सीजन में रोडवेज की कई बसें नहीं चली
अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में बृहस्पतिवार को रोडवेज की कई सेवाओं का संचालन ठप रहा। जबकि केमू की बसें यात्रियों से पैक होकर रवाना हुई। टैक्सियों में भी काफी संख्या में यात्री रवाना हुए।

रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा से रोजाना 19 सेवाओं का संचालन होता है। बुधवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-हरिद्वार, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, अठपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा-बागेश्वर, अल्मोड़ा-गुरुग्राम, अल्मोड़ा-देहरादून फर्स्ट, दिल्ली फर्स्ट सेवा का संचालन ठप रहा। रोडवेज के अनुसार इन मार्गो पर यात्रियों की आवाजाही नहीं होने के कारण बसों का संचालन नहीं किया गया है। इधर, केमू की बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। हल्द्वानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ को लौटने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed