फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More Boys Admitted than Girls In AMC

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए छात्राओं से अधिक छात्रों में क्रेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
More Boys Admitted than Girls In AMC
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की छात्राएं - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) में एमबीबीएस के पहले सत्र में अब तक हुए दाखिले में छात्रों ने छात्राओं से बाजी मार ली है। अब तक हुए कुल 76 प्रवेश में से छात्रों की संख्या 41 और छात्राओं की संख्या 35 है। छात्रों के लिए यहां ड्रेस कोड भी फाइनल हो गया है। कोड लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं को परिसर में यूनिफार्म में ही आना होगा।
विज्ञापन

जनवरी 2022 में नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने कॉलेज का फाइनल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मान्यता मिली थी। जिसमें राज्य कोटे की 85 और ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों को स्वीकृति मिली थी। पहली काउंसलिंग पूरी होने के बाद कॉलेज में राज्य कोटे के 85 में से 76 छात्रों ने प्रवेश लिया। जिसमें से अभी 36 छात्र- छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। इसमे छात्रों की संख्या 41 और छात्राओं की संख्या 35 हैै। कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही देहरादून की छात्रा सौम्या पंत, चंपावत की प्रेरणा, अल्मोड़ा की सुरभि नेगी, जयपुर की फलक, द्वाराहाट की रितिका, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर की तन्नू और हल्द्वानी की श्रद्धा तिवारी ने बताया कि वे कॉलेज की व्यवस्थाओं से खुश है। शुरूआत में उन्हें पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ा था लेकिन अब व्यवस्थाएं ठीक है।
विज्ञापन

हरिद्वार के इशांक, चमोली के सौरभ और ध्रुव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फिलहाल किसी तरह की परेेशानी उन्हें नहीं हो रही है। नियमित रूप से क्लास चल रही है यहां की फैकल्टी भी काफी अनुभवी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। छात्रों के लिए ड्रेस कोड भी फाइनल हो गया है। फिलहाल छात्राओं की अपेक्षा छात्रों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed