फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Monkeys may have food to expensive

बंदरों को खाद्य सामग्री देना महंगा पड़ सकता है

Mon, 27 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 27 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यदि आप बंदरों को मूंगफली, ब्रेड या फल खिलाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। बंदरों को खाद्य सामग्री देना किसी के लिए भी महंगा पड़ सकता है। खाद्य सामग्री देते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

मालूम हो कि गांव से लेकर शहरों तक बंदर बड़ी समस्या बन चुके हैं। कई लोग शहरी क्षेत्रों में मंदिर परिसर, पुल या चौराहों पर बैठे रहने वाले बंदरों को शौक से खाद्य सामग्री दे देते हैं। कुछ मोहल्लों में लोग रात का बचा खाना भी बंदरों के लिए छतों में छोड़ देते हैं। भोजन मिलने से आबादी की ओर रुख कर रहे बंदर अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगे हैं।
विज्ञापन


बागेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत बंदरों की समस्या के निराकरण के लिए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत बंदरों को खाद्य सामग्री दिया जाना प्रतिबंधित है। बंदरों को खाद्य सामग्री देने वाले लोगों या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से बंदरों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री नहीं देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed