{"_id":"6a6ae077311931e2cb0f0ba8","slug":"monkeys-attack-and-injure-a-man-in-almora-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में बंदरों का खौफ: नंदादेवी वार्ड में युवक को काटा, महिलाएं-बच्चे घरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में बंदरों का खौफ: नंदादेवी वार्ड में युवक को काटा, महिलाएं-बच्चे घरों में कैद
Thu, 30 Jul 2026 10:56 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:56 AM IST
सार
नंदादेवी वार्ड निवासी मनोज जोशी पर बंदरों ने हमला कर उन्हें काट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक
विस्तार
अल्मोड़ा नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृस्पतिवार सुबह नंदादेवी वार्ड निवासी मनोज जोशी पर बंदरों ने हमला कर उन्हें काट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज जोशी घर से बाजार के लिए जा रहे थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन