फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi government promises to empower women

मोदी सरकार के महिला सशक्तीकरण के वायदे हवाई 

Sun, 12 Nov 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Modi government promises to empower women
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करतीं सुष्मिता देव। - फोटो : अमर उजाला

 महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता सेन मोदी और उत्तराखंड सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय महिला उत्थान के बड़े-बड़े वायदे दिए, लेकिन साढ़े तीन साल बीतने के बाद भी वायदे धरातल पर नहीं उतरे हैं। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी मोदी सरकार का हवाई साबित हुआ है। मोदी सरकार ने कोई भी वायदे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सफलता हासिल होगी। सुश्री सेन यहां पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


सिल्चर से सांसद सुश्री सेन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस कृतसंकल्प है। उत्तराखंड की महिलाएं मेहनती और कर्मठ हैं। महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाएं या तो भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी हैं अथवा उन पर अमल नहीं कर रही। बुजुर्गों के लिए चार धाम यात्रा मात्र बीपीएल परिवार तक सीमित कर दी है। मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया पर सत्तारूढ़ होने के बाद महिलाओं की उपेक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देेने का वायदा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाए गए। गत 30 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा और आरएसएस की महिलाओं के प्रति क्या सोच है यह स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है। नारी शक्ति जिसके साथ होगी उसी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मात्र महिला सशक्तीकरण की बात कही, लेकिन निर्भया कोष का पैसा केंद्र खर्च नहीं कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, अनुपमा रावत, गीता ठाकुर आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed