फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi government effigy burnt due to JNU case

जेएनयू प्रकरण को लेकर उपपा और उत्तराखंड छात्र संगठन ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Modi government effigy burnt due to JNU case
अल्मोड़ा में मोदी सरकार का पुतला फूंकते उपपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और उत्तराखंड छात्र संगठन ने जेएनयू में हुई गुंडागर्दी को लेकर चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फीस वृद्धि के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलित छात्रों पर पुलिस के समर्थन से गुंडा तत्वों ने हमले किए जिसका वे लोग विरोध करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर हमला सरकार की आपराधिक कार्रवाई है। उन्होंने जेएनयू के कुलपति और गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।
विज्ञापन

चौघानपाटा में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। लेकिन लगातार सांप्रदायिक माहौल बनाकर जनता को बांटने का षड्यंत्र रच रही है। अधिकारों के लिए संघर्षरत छात्रों पर पुलिस और गुंडा तत्व हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, जीवन चंद्र, आशीष जोशी, रमाशंकर नैनवाल, पान सिंह, भावना, भारती, किरन, हीरा देवी, राजू गिरि, नारायण राम, रश्मि, गोपाल राम, देवी लाल साह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed