फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Modi feel happy in Jageshwar Dham.

2024 में विजयी होकर फिर जागनाथ के दर्शन करने आऊंगा जागेश्वर : मोदी

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Modi feel happy in Jageshwar Dham.
अल्मोड़ा। बाबा जागनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मुझे मिला है। बाबा के आशीर्वाद से 2024 के चुनाव में विजयी होकर फिर से उनके दर्शन करने आऊंगा, यह बात पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम के पुजारियों से कही। पुजारियों ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद देते हुए दोबारा जागेश्वर धाम आने का आमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकारा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम को केदारनाथ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इससे इस धाम का विकास होगा। ऐसे में इस धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में पूरे विश्व में नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीएम मोदी जागेश्वर धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उनके यहां से लौटते समय पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित अन्य पुजारियों और जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने उनसे दोबारा जागेश्वर आने की बात कही। पुजारी प्रतिनिधि भट्ट ने बताया कि पीएम का जागेश्वर से खास जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि सभी ने पीएम को 2024 में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस पर पीएम ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के बाद निश्चित तौर पर जागेश्वर धाम आएंगे। इस धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जा रहा है। इसे केदारनाथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ऐसे में यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और बाबा जागनाथ के इस धाम को पूरे विश्व में ख्याति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन




पीएम के जागेश्वर धाम आने से पर्यटन को लगेंगे पंख

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा का जागेश्वर प्रदेश के साथ ही पूरे विश्व की आस्था का केंद्र है। देश के कई हिस्सों के साथ ही विदेशों से पर्यटक बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचते हैं। यहां सुविधाओं का विस्तार न होने से पर्यटकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। अब मास्टर प्लान के तहत इसका विस्तार किया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी भी यहां पहुंचे हैं। ऐसे में यह तय है कि जागेश्वर धाम को अब नई पहचान और यहां के पर्यटन कारोबार को नई जान मिलेगी। पीएम के चंद मिनटों के लिए यहां आने के बाद पर्यटन कारोबारियों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed