फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   modi cabenet

मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अजय टम्टा 

Mon, 04 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 04 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

 अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। अल्मोड़ा सांसद को मंगलवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली में मौजूद रहने का संदेश मिला है। संदेश मिलने के बाद अजय टम्टा पिथौरागढ़ का कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली लौट गए हैं। वह केंद्रीय मंत्री बनने वाले उत्तराखंड के पहले दलित नेता होंगे। माना जा रहा है कि 42 वर्षीय अजय टम्टा को केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा ने आने वाले विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ ही युवाओं को भी रिझाने की कोशिश की है।  

विज्ञापन


करीब एक साल पहले केंद्र में भाजपा सरकार के गठन के वक्त भी सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा जोरों से हुई, लेकिन तब राज्य में भाजपा की अंदरूनी राजनीति के चलते उन्हें शपथ लेने का मौका नहीं मिला। इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी और डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बजाय अजय टम्टा को तरजीह देने का फैसला किया है। अजय टम्टा को सुबह 11 बजे पहुंचने का न्यौता मिल चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने खुद भी इसकी पुष्टि की। अजय टम्टा पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए हल्द्वानी से आगे निकल चुके थे, लेकिन संदेश मिलने के बाद वह दौरा बीच में छोड़ दिल्ली लौट गए। टम्टा के लिए यह इसलिए भी गौरव की बात होगी कि केंद्रीय मंत्री बनने वाले कुमाऊं के वह पहले दलित नेता होंगे। उत्तराखंड राज्य बनने से पहले कुमाऊं से पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी, केसी पंत, डा. मुरली मनोहर जोशी केंद्रीय मंत्री रहे। राज्य बनने के बाद पहले बची सिंह रावत और फिर हरीश रावत केंद्र में मंत्री रहे। जबकि गढ़वाल मंडल से स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा, ब्रह्म दत्त, बीसी खंडूरी, सतपाल महाराज, भक्तदर्शन आदि केंद्र में मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी से लेकर आज तक उत्तराखंड का कोई दलित नेता केंद्र में मंत्री नहीं रहा। जानकार मानते हैं कि फरवरी 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले 42 वर्षीय अजय टम्टा को केंद्र में मंत्री बनाकर जहां भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को रिझाने का प्रयास किया है। वहीं पार्टी अजय टम्टा के सहारे युवाओं में भी पैठ बनाने की कोशिश करेगी। सोमेश्वर से दो बार विधायक रह चुके अजय टम्टा पूर्व में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन में कुछ अन्य पदों पर भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed