फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mms suside

एमएमएस बनाने से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी

Fri, 27 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 27 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
mms suside
जाम लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 एमएमएस बनाने तनाव में आई  नगर के नजदीकी गांव की किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। एमएमएस देखने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने नगर में दिनभर हंगामा किया। इस दौरान एमएमएस बनाने के आरोपी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने बाजार बंद कराने के साथ चक्काजाम कर दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट के आरोपियों की देर रात्रि तक गिरफ्तार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

जानकारी के अनुसार नगर से पास के गांव की एक किशोरी ने 25 मई को बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के बाद घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली हालांकि किशोरी 12वीं में द्वितीय श्रेणी में पास हुई थी। किशोरी के इस कदम से ग्रामीण हैरान थे। शुक्रवार की सुबह गांव के एक युवक को जब किशोरी का एमएमएस दिखा तो खुदकुशी की वजह सामने आई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण बाजार में आ धमके। जिस युवक के साथ किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया गया था, उसने ग्रामीणों को जानकारी दी कि फरवरी में वह लोग रानी झील के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नगर के चार युवकों ने उनका एमएमएस बना लिया। गुस्साए ग्रामीण चारों युवकों की तलाश करने लगे। आरोपी एक युवक दिखा तो लोगों ने दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि चारों युवकों ने पहले किशोरी का
विज्ञापन


सामान्य एमएमएस बनाया फिर उससे अश्लील एमएमएस तैयार कर उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। इससे तनाव में आई किशोरी ने आत्महत्या कर ली। 
दिनभर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को जमकर हंगामा किया। दुकानें बंद कराने के साथ सुभाष चौक और गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी ग्रामीणों के समर्थन में आ गए। भीड़ ने पुलिस और प्रशासन को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है, इसलिए कार्रवाई वहीं से होगी, इससे लोग और भड़क गए। बाद में मौके पर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने ग्रामीणों से एफआईआर देने को कहा। बाद में पुलिस के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने तय सीमा तक गिरफ्तारी नहीं  होने पर  शनिवार को भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed