फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Negi and District supremo Facebook interrogation

विधायक नेगी और जिलाध्यक्ष की फेसबुक तकरार थमी

Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
 MLA Negi and District supremo Facebook interrogation
पत्रकारों से वार्ता करते विधायक महेश नेगी और जिलाध्यक्ष अनिल शाही। - फोटो : अमर उजाला

  भाजपा विधायक महेश नेगी और भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल शाही के बीच चल रही फेसबुक तकरार फिलहाल थम गई है। कोर कमेटी की बैठक में यह मुद्दा भी जोर-शोर से उछला। बाद में मीडिया से मुखातिब महेश नेगी और जिलाध्यक्ष ने इस प्रकरण को आपसी गलतफहमी ठहराया, साथ ही विधायक ने साफ किया कि क्षेत्र में अवैध धंधे में लिप्त लोगों को वह नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह शख्स भाजपा से ही जुड़ा क्यों न हो।

विज्ञापन


मालूम हो कि दो दिन पूर्व विधायक महेश नेगी की फेसबुक वॉल मेें जब बग्वालीपोखर में बार खुलवाने की सुगबुगाहट और बार खुलने की स्थिति में विधायक द्वारा आत्मदाह कर लेने की बात चली, तो पूरे प्रदेश में हलचल मच गई। वॉल में स्पष्ट रूप से बार खुलवाने में भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेता और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत की बात भी लिखी गई थी, इसके बाद से ही विधायक और जिलाध्यक्ष अनिल शाही के बीच तकरार बढ़ गई। इधर आज भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें विधायक महेश नेगी, जिलाध्यक्ष अनिल शाही भी मौजूद थेे। जिला प्रभारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भी दोनों नेताओं से इस मुद्दे पर वार्ता की। मीडिया से मुखातिब महेश नेगी और अनिल शाही ने इस प्रकरण को गलतफहमी करार दिया। हालांकि विधायक महेश नेगी से जब फेसबुक वॉल के संबंध में सवाल किए गए तो वह स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बोल सके, बोले कि वह बाड़ी गांव गए थे, वहां उनके प्रयासों से चुनाव के दौरान बार बंद कराया गया था, वहां की महिलाओं ने उनसे कहा कि क्षेत्र में बार खुलने की सुगबुगाहट है। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि बार खुला तो वह सबसे पहले आत्मदाह करेंगे, इस मामले को उनके किसी साथी ने उनकी वॉल पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed