फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Nainwal reached among the agitators, said will hold talks with CM

Almora News: विधायक नैनवाल पहुंचे आंदोलनकारियों के बीच, कहा सीएम से करेंगे वार्ता

Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
MLA Nainwal reached among the agitators, said will hold talks with CM
नगरपालिका की मांग को लेकर विधायक नैनवाल को ज्ञापन सौंपते आंदोलनकारी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंट क्षेत्र की सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर धरना जारी है। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल को आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि छावनी के नागरिकों की समस्याएं वास्तविक हैं. इसके लिए सार्थक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कैंट की सिविल एरिया को नगरपालिका में मिलाने की मांग को लेकर लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कैबिनेट की बैठक में भी प्रस्ताव पास नहीं किया गया, जिस कारण नागरिकों में मायूसी है। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचे विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को संघर्ष समिति ने छावनी परिषद में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि आम जनता छावनी परिषद के जटिल कानून से परेशान हैं और छावनी परिषद से संपूर्ण आजादी की मांग वर्षों से कर रही है।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है, जिस कारण निरंतर पलायन हो रहा है और व्यापार भी घट रहा है। कहा कि गांव गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं, नौकरी पेशा लोग छावनी क्षेत्र से हटकर भवन बना रहे हैं, जिस कारण रानीखेत से निरंतर पलायन हो रहा है। कहा कि 2016 में रानीखेत कैंट की सिविल एरिया को पास की चिलियानौला में शामिल करने को लेकर ही नगर पालिका का गठन किया गया था, लेकिन सात साल बाद भी राज्य सर कार केंद्र को प्रस्ताव नहीं भेज सकी है। विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं हैं, उनको ध्यान में रखकर वह शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed