{"_id":"07b7dd45f8bb7a5f26c8c0177c0d3598","slug":"mla-line-arya-heard-the-tour-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक रेखा आर्या ने भ्रमण कर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक रेखा आर्या ने भ्रमण कर सुनीं समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम पंचायत दैना, मुझोली में ग्रामीणों के साथ बैठक की और समस्याएं सुनीं। दैना में ग्रामीणों ने कुंवाली से दैना गांव तक सड़क बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विधायक ने आश्वासन दिया कि मेरा गांव-मेरी सड़क योजना से गांव को जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने खेती को नुकसान पहुंचा रहे जंगली-जानवरों से भी निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक ने अनुसूचित जाति बस्ती में तिमुला गधेरे में पुल निर्माण के लिए डेढ़ लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। अभिभावक संघ ने गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की।
इस पर स्कूल प्रबंधन से उन्होंने बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृत कराई जा सके। उन्होंने प्राथमिक स्कूल दैना में फर्नीचर के लिए 75 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर कांग्रेस के द्वाराहाट ब्लाक अध्यक्ष ललित मेहता, जिला पंचायत सदस्य राजू बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल बोरा, किशोर नयाल, भुवन जोेशी, दीपक आर्या, नंद किशोर, भगवत सिंह नयाल, शंकर लाल, जगमोहन जोशी, दीपक चंद्र जोशी, कृष्णानंद जोशी, मनोज जोशी, योगेश जोशी, प्रकाश चंद्र, यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।