फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Kunjwal

विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों को विटामिन की गोलियां दिलाएंगे कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Kunjwal
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए खास पहल की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लमगड़ा और धौलादेवी विकासखंडों के लिए एक-एक वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह वाहन वृद्ध और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सभी बुजुर्गों को एक माह तक मल्टी विटामिन की गोलियां उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक कुंजवाल ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के समस्त वृद्धों को एक माह के लिए मल्टी विटामिन की टेबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत छह अप्रैल से लमगड़ा ब्लॉक की ग्रामसभा धूरा संग्रोली और गोलना महर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकासखंड लमगड़ा और धौलादेवी की प्रत्येक ग्राम सभा में दवा बंटने तक यह अभियान जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान संपूर्ण बंद रहने तक वृद्धों के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की गई है। यह वाहन सेवा निशुल्क हैं। एक वाहन लमगड़ा और दूसरा धौलादेवी विकासखंड में उपलब्ध रहेगा। इन वाहनों का उपयोग बीमार, वृद्ध और अन्य मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाने ले जाने के लिए किया जाएगा। कोई गंभीर बीमार हो तो उसे डॉक्टरों के परामर्श के बाद अल्मोड़ा और हल्द्वानी भी ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन वाहन के लिए धौलादेवी ब्लॉक में पूरन बिष्ट से मोबाइल 9675975710 और लमगड़ा ब्लॉक में दीवान सतवाल के मोबाइल 9411349159 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed