{"_id":"570e99fb4f1c1bfe624a6cbc","slug":"mla-bisht-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
एमएलए बिष्ट बोले
- फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भनोटिया पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण से लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चौखुटिया में महिला पॉलीटेक्निक भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही रसोई गैस गोदाम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कहा कि गेस्ट टीचर्स को घबराने की जरूरत नही है उनके हितों की रक्षा की जाएगी। टी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, जगत नेगी, मान सिंह पटवाल आदि भी उनके साथ थे।
विज्ञापन