{"_id":"5900cfcb4f1c1b9d65c0e15f","slug":"mittil-sprayed-woman-did-self-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टीतेल छिड़क महिला ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टीतेल छिड़क महिला ने किया आत्मदाह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाला बाजार के निकट नंदा देवी मार्ग में रहने वाली महिला ने अपने शरीर में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। जानकारी के मुताबिक मंजू बिष्ट (40) पत्नी कुंदन सिंह बिष्ट पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बुधवार को उसने मिट्टी तेल छिड़ककर शरीर पर आग लगा ली। मकान में धुआं उठता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे, उन्होंने आग को फैलने से बचा लिया। इस बीच फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे हैं। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन