{"_id":"58629ae64f1c1b5b26eebc2b","slug":"missing-man-s-body-was-found-in-a-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बरामद हुआ गुमशुदा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में बरामद हुआ गुमशुदा युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिसंबर को जैंती गांव से लापता युवक का शव सौनी के मल्ला डाबर गांव के बरसाती नाले से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में गिरने के कारण युवक की मौत हुई होगी। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर यहां राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैंती गांव निवासी दीप चंद्र तिवारी (38) पुत्र पूरन चंद्र 13 दिसंबर को लापता हो गया था। तब से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के छोटे भाई मनोज तिवारी ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इधर मंगलवार की सुबह सौनी के मल्ला डाबर गांव के बरसाती नाले में ग्रामीणों ने शव देखा, तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक उमेश चंद्र नयाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त दीप चंद्र के रूप में हुई। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षण उमेश नयाल ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के निशान हैं, संभवत: जंगल से गिर जाने के कारण मौत हुई होगी।
विज्ञापन
।