{"_id":"656cbe8f9571e4f23702bb4f","slug":"missing-man-found-dead-in-tank-almora-news-c-232-1-alm1001-5583-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दन्या में लापता युवक का शव पानी के टैंक में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दन्या में लापता युवक का शव पानी के टैंक में मिला
Sun, 03 Dec 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
दिनेश फाइल फोटो
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर से लापता था युवक, संदिग्ध अवस्था में मिला शव
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन के पद पर था कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के नायला गांव निवासी गुमशुदा युवक का शव घर के पास ही पानी के टैंक में मिला। मृतक मेडिकल कॉलेज के बिजली विभाग में तैनात था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तहसील भनोली के नायला कछियोला निवासी दिनेश चंद्र पांडे(44) पुत्र रमेश चंद्र पांडे एक दिसंबर की सुबह घर से मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए निकले थे। दोपहर तक न तो उसका फोन आया न ही उससे संपर्क हुआ। खोजबीन के बाद घर से कुछ दूर युवक का बैग मिला। बैग में मिले कागज में युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात लिखी थी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने दन्या थाने में मामले की तहरीर दी थी। तब से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। तीन दिन बाद रविवार कुछ लोगों को घर के पास बने टैंक में उसका शव दिखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा।
थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि युवक मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन था। सुसाइट नोट में किसी महिला का बार-बार फोन आने की बात लिखी थी। बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। युवक की मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मृतक दो बेटी, दो बेटों का पिता था। संवाद

दिनेश फाइल फोटो- फोटो : samvad
विज्ञापन