फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing From Ranikhet

नाबालिग बालिका को तीन घंटे के भीतर रामनगर से ढूंढ लाई राजस्व पुलिस 17-15-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Missing From Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शनिवार की शाम तहसील के सुदूरवर्ती गांव से लापता नाबालिग बालिका को राजस्व पुलिस की टीम ने देर रात रामनगर से ढूंढ निकाला। लोकेशन ढूंढने में राजस्व टीम को तीन घंटे का वक्त लगा। रात में ही रामनगर जाकर बालिका को बरामद किया और रविवार की सुबह उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि बालिका रामनगर के एक नाबालिग बालक के साथ शनिवार की शाम लापता हो गई थी। परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सूचना पर प्रशासन की टीम सतर्क हुई। मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस को शनिवार की देर रात नौ बजे सुदूर गांव से एक 14 साल की बालिका के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद हो गई। नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम का गठन किया और बालिका की खोजबीन शुरू हो गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि देर रात साढ़े 11 बजे बालिका के रामनगर में होने की सूचना मिली। रात्रि में ही टीम रामनगर के लिए रवाना हो गई। बालिका जिसके साथ लापता थी वह भी नाबालिग ही बताया जा रहा है। राजस्व टीम बालिका को लेकर यहां तहसील मुख्यालय पहुंची। जहां से उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं थी, सिर्फ मौखिक सूचना मिली थी। जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने नाबालिग बालिका के गायब होने की सूचना को गंभीरता से लिया। रात में ही उन्हें पता लगा कि नाबालिग रामनगर में है। तत्काल टीम को अलर्ट कर दिया गया और बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक राजौरी, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed