फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing Bride Found In Jaipur

गुमशुदा दुल्हन को पुलिस ने जयपुर से किया बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Missing Bride Found In Jaipur
अल्मोड़ा। नगर से से गुमशुदा एक दुल्हन को कोतवाली पुलिस ने जयपुर से बरामद किया है। दुल्हन शादी के एक सप्ताह बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
विज्ञापन

एक युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक सप्ताह पूर्व उसका विवाह हुआ था। 10 मई की दोपहर को उसकी नवविवाहिता दुल्हन अपने किसी परिचित से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। दुल्हन की खोजबीन के लिए कोतवाल राजेश यादव ने टीम का गठन किया। काफी खोजबीन के बाद 14 मई को पुलिस ने दुल्हन को जयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दुल्हन के पास से 12 तोला जेवरात भी बरामद किए हैं। राजेश यादव ने बताया कि बरामद की गई दुल्हन को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed