फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minor was gangerape

नाबालिग से हुआ था गैंगरेप

Sun, 06 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Minor was gangerape
महिला को सताया - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पिछले नौ दिन से गायब नगर निवासी किशोरी को पुलिस ने शनिवार को नयालखोला से बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रविवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल में किशोरी से बलात्कार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


किशोरी 28 अक्तूबर को गायब हो गई थी। किशोरी के पिता ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करई थी। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को यहां नयालखोला में किराए पर रहने वाले नजम खान उर्फ सलमान निवासी कारखाना बाजार के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को अगवा करने में शामिल दो अन्य आरोपियों अरशद खान निवासी नयालखोला और दीपक कुमार निवासी भ्यारखोला को भी गिरफ्तार किया था। महिला थानाध्यक्ष पुनीता बलौदी ने बताया कि पीड़िता का रविवार को मेडिकल कराया गया।


मेडिकल में किशोरी से बलात्कार की पुष्टि हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed