फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minor abuse and murder Husband and driver convicted in attempt

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में पति व ड्राइवर दोषी करार

Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 02 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Minor abuse and murder Husband and driver convicted in attempt
प्रतीकात्मक - फोटो : AMAR UJALA
विशेष सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुराचार और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी पति सूरज पाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी खोड़ा कालोनी प्रताप बिहार गाजियाबाद (उप्र) को 4/5 पॉक्सो एक्ट, 366 (क), 307/34, 370, 376(2)  और वाहन चालक सोहन सिंह बिष्ट को 4/5 पॉक्सो एक्ट, धारा 307/34, 376 (2) में दोषी पाया है। न्यायालय ने आरोपियों को सजा सुनाने के लिए नौ मई की तिथि तय की है, जबकि पीड़िता के पिता के विरुद्ध अपराध साबित नहीं होने पर उसे दोषमुक्त किया गया।
विज्ञापन


14 अक्तूबर 2018 को संदीप नेगी अपनी कार से रात्रि  8:30 बजे मरचूला से धूमाकोट को जा रहे थे। मरचूला में उन्हें बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि करीब बीस फुट गहरी खाई में एक लड़की पड़ी थी और चिल्ला रही थी। वह बहुत घबराई हुई थी। उसे खाई से बाहर निकाला। पूछने पर उसने बताया कि उसका पति सूरज पाल और वाहन चालक सोबन सिंह बिष्ट उसे यहां फेंक गए। सूचना मिलने पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। 17 अक्तूबर को पीड़िता का अल्मोड़ा अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


दरअसल, 27 अगस्त 2018 को 13 वर्षीय नाबालिग की घर वालों की मर्जी से सूरज पाल निवासी खोड़ा कालोनी प्रताप बिहार गाजियाबाद (उप्र)  के साथ सपोली मंदिर में शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद दोनों खोड़ा कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिन बाद सूरज पाल उसे वैष्णो देवी मंदिर घुमाने के बहाने गाड़ी बुक कराकर सल्ट जिला अल्मोड़ा ले आया। पति और चालक ने गाड़ी रोककर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की नीयत से करीब बीस फुट गहरी खाई में धक्का दे दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों और पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विवेचनाधिकारी ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में हुआ। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गिरीश चंद्र फुलारा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शेखर चंद्र नैल्वाल, विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र कुमार जोशी ने नौ गवाह न्यायालय में पेश कराए और प्रभावी पैरवी की। जिसमें निर्भया प्रकोष्ठ की अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी ने भी सहयोग दिया। न्यायालय में आरोपी पति सूरज पाल और  चालक सोबन सिंह बिष्ट पर दोष सिद्ध हुआ, जबकि पीड़िता के पिता के विरुद्ध अपराध साबित नहीं होने पर उसे दोषमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed