फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister Of State for Tourism Visits Jageshwar

जागेश्वर धाम में सुविधाएं बढ़ायी जाएंगी: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minister Of State for Tourism Visits Jageshwar
बैजनाथ धाम से पीएम मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम को देखते मंत्री और ग्रामीण - फोटो : GARUD
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को केदारनाथ धाम में हुए कार्यक्रम से प्रदेश के 38 शिवालय और मंदिर वर्चुअल रूप से जुड़े। जागेश्वर धाम, ग्वल देवता मंदिर चितई, बालीबगड़ मंदिर, सल्ला भाटकोट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर देखा गया।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से बेहद लगाव है। भट्ट ने कहा कि जागेश्वर धाम विश्व प्रसिद्ध है। इस धाम को अधिक सुविधायुक्त बनाने के लिए काम किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा भी की। वहीं, चितई में हुए कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्तराखंड के मंदिरों को पहचान मिलेगी। इधर, सल्ला भाटकोट स्थित बालीबगड़ मंदिर में विधायक महेश जीना ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रमों में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पांडे, जागेश्वर प्रबंधन मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री महेश नयाल, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, एसडीएम गोपाल चौहान, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि थे।
विज्ञापन

बागनाथ और बैजनाथ में भी हुआ सीधा प्रसारण
बागेश्वर/गरुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ से किए गए संबोधन का लोगों ने बागनाथ मंदिर में सीधा प्रसारण देखा। मंदिर में प्रोजेक्टर की मदद से सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण प्रोजेक्टर चालू नहीं हो सका। जिसके बाद टीवी पर सीधा प्रसारण देखना पड़ा। इस दौरान अव्यवस्था को लेकर डीएम विनीत कुमार ने नाराजगी भी जताई। वहीं, गरुड़ के बैजनाथ में भी एलईडी पर प्रसारण की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के प्रसारण को देखने के लिए पहले बागनाथ मंदिर के बाहर व्यवस्था की गई थी। जिसे बाद में मंदिर के भीतर शिफ्ट किया गया, लेकिन यहां भी तकनीक धोखा दे गई। जिसके बाद काफी देर तक व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया गया। हालांकि प्रोजेक्टर काम नहीं कर सका। जिसके बाद टीवी मंगाकर सीधा प्रसारण देखा गया। प्रसारण के बाद विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने प्रधानमंत्री के विजन और मिशन को राष्ट्र की एकजुटता के लिए विशेष बताया। वहां पर एसपी अमित श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मनोज ओली, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपा आर्या, प्रकाश साह, तहसीलदार नवाजिश खलीक, ईओ राजदेव जायसी आदि थे। इधर, गरुड़ में पीएम के कार्यक्रम को देखने के लिए बैजनाथ धाम में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। वहां पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, एडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, जीवंती कांडपाल, गोदावरी आर्या आदि थे।

अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में पूजा करते केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय

अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में पूजा करते केंद्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय - फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed