फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister In Ranikhet

पशुपालन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा : बहुगुणा

Tue, 29 Apr 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minister In Ranikhet
रानीखेत में मंत्री सौरभ बहुगुणा का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सूबे के पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा रानीखेत पहुंचे। फारेस्ट रेस्ट हाउस परिसर में विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से सरकार के प्रयासों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन

बहुगुणा मंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पहुंचे थे। बहुगुणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि सरकार किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और भिकियासैंण में नवनिर्मित गोशाला को पंजीकृत कराने व भतरौंजखान के पशु चिकित्सालय के उच्चीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, विमल भट्ट, रोहित शर्मा, उमेश पंत, विमला रावत, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed