{"_id":"68111b6a85712768f1017330","slug":"minister-in-almora-visit-almora-news-c-232-1-alm1005-127467-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ : बहुगुणा
Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट पहुंचे प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने तल्ली मिरई में भीम देव के घर पहुंच लाभार्थियों को सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण में पशुपालकों के लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तहत लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास चल रहा है। इधर मंत्री का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट आदि थे। मंत्री ने बाजार में लोगों से भेंट की और हाल-चाल जाना।