{"_id":"61672cd03ffd7d126d1967f2","slug":"minister-ganesh-joshi-in-almora-almora-news-hld4413202113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद लांसनायक दिनेश कैड़ा ध्याड़ी-मिरगांव-मानेसर सड़क का हुआ अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद लांसनायक दिनेश कैड़ा ध्याड़ी-मिरगांव-मानेसर सड़क का हुआ अनावरण
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दन्यां के समीप ध्याड़ी पहुंच कर शहीद लांसनायक दिनेश सिंह कैड़ा ध्याड़ी-मिरगांव-मानेसर सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के माता पिता को सम्मानित किया। सड़क के डामरीकरण, शहीद स्मारक के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल तक उत्तराखंड के वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है। यह गांव ऐसा है जहां पर प्रत्येक परिवार का व्यक्ति सेना में है। प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक कल्याण विभाग सैन्यधाम निर्माण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सैन्य सहित सम्मान यात्रा की तैयारियों के विषय में लोगों को बताया।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रत्येक शहीद परिवार के घर जाकर उनके आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जाएगी। कार्यक्रम में शहीद के पिता गोधन सिंह, माता तुलसी देवी, भाजपा दन्यां मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे, नरेंद्र बिष्ट, गौरव पांडे, गौतम सिंह, मदन सिंह, प्रधान बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
सैनिक, पूर्व सैनिक अब सचिवालय में अपना आईडी कार्ड दिखाकर पा सकेंगे प्रवेश
अल्मोड़ा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों के लिए राज्य सचिवालय विधानसभा में उनका अपना आईडी कार्ड भी वहां का प्रवेश पत्र माना जाएगा।
जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी को सैनिकों, पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण करने को कहा गया है। कहा कि वर्ष 2018 के बाद उत्तराखंड सरकार की ओर से शहीद परिवारों में से 17 व्यक्तियों को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जा चुका है।
शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें:जोशी
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष और सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से समन्वयक बनाते हुए यात्रा को भव्य बनाने को कहा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सैन्यधाम बना रही है।
राज्य के 1734 शहीदों के परिवारों के घर की मिट्टी एक कलश में सैन्यधाम में पहुंचाई जानी है, जिससे सैन्यधाम का निर्माण किया जाना है। सम्मान के रूप में शहीदों के परिजनों को एक ताम्रपत्र भेंट किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर डीएम वंदना सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व मंत्री कैलाश पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ब्रिगेडियर किशोर जोशी, मेजर भोपाल सिंह रौतेला मौजूद थे।
शहीदों के नाम पर स्कूल, सड़क और स्मारक के प्रस्ताव
अल्मोड़ा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दन्या क्षेत्र में स्कूल, सड़क को शहीदों के नाम पर रखने की बात कही। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने गौली प्राथमिक स्कूल का नाम शहीद प्रकाश चंद्र पुत्र सदानंद के नाम पर रखने और दन्या क्षेत्र में सड़क का नाम देवी दत्त पुत्र चंद्रमणी और सूरज भाकुनी पुत्र नारायण सिंह के नाम पर रखने की बात कही। वहीं हरीश चंद्र पुत्र चिंतामणी का स्मारक बनाने के लिए भी डीएम को शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।