फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister and DM's Taluk dialogue issue

तूल पकड़ रहा है मंत्री और डीएम के तल्ख संवाद का मामला

Thu, 06 Apr 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन

 बीते दिनों महिला, बाल कल्याण और पशुपालन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या और जिलाधिकारी सविन बंसल के बीच हुआ तल्ख संवाद तूल पकड़ने लगा है। राजस्व विभाग के अंतर्गत सभी संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि इस मामले के बाद जिलाधिकारी का स्थानांतरण किया गया तो कर्मचारी विरोध करेंगे। 

विज्ञापन


राजस्व विभाग के सभी संवर्गों के दर्जनों कर्मचारियों द्वारा यहां जारी संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते दिवस मंत्री द्वारा जिलाधिकारी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह निंदनीय है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी ने जिस गरिमा और शालीनता के साथ इसका जवाब दिया उससे अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के कर्मचारी अधिकारी प्रेरित हुए हैं। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बाद अगर जिलाधिकारी का स्थानांतरण किया गया तो अधिकारी कर्मचारी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी द्वारा ईमानदारी और कर्मठता से आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है जिससे जनता पूरी तरह संतुष्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा में लागू की गई वन-वे यातायात व्यवस्था से आम जनता, बुजुर्गों और महिलाओं को राहत मिली है। वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी कहा है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह से हस्तक्षेप करने से जनकल्याण के कार्यों के संपादन में कठिनाई हो सकती है वहीं शासन की छवि भी धूमिल होगी। कर्मचारियों ने भविष्य में इस तरह के मामलों की निंदा करते हुए ऐसी घटनाएं होने पर एकजुट होकर विरोध करने का ऐलान किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed