फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister Alleged Congress

आरोप लगाओ-भाग जाओ कांग्रेस का मूलमंत्र : टम्टा

Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Minister Alleged Congress
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने की प्रेसवार्ता
विज्ञापन


अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करके दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे कार्यकाल में मनमाने संशोधन किए और अब आरोप लगाओ-भाग जाओ के मूलमंत्र के साथ कांग्रेस चल रही है। टम्टा अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है और कई मनमाने संशोधन कर व्यवस्थित तरीके से संविधान पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा और लोकतंत्र की हत्या की। संविधान के दर्जनों अनुच्छेदों में बदलाव कर संविधान की धज्जियां उड़ाई। वहीं डाॅ. मनमोहन सिंह सरकार के दौरान प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कांग्रेस ने चोट पहुंचाई। अपने असंवैधानिक कार्यों पर पर्दा डालकर आज कांग्रेस संविधान बचाने की बात कहकर दुष्प्रचार पर उतर आई है। टम्टा ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed