फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minakshi Wins 100 meter Race

100 मीटर दौड़ में मीनाक्षी प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Minakshi Wins 100 meter Race
विजेताओं को पुरस्कार वितरण करते पूर्व विधायक - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय की दो दिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता बाखली खेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में छात्रा में मीनाक्षी, हिमानी रावत और कविता कुमैया ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा 800 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में दिव्या, दीक्षा, पूजा मनराल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए गौरव चंद्र व दिव्या को चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए महाविद्यालय विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहां पर मनोरम मित्रा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, प्रकाश रावत, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धन सिंह कुंवर, डॉ. प्रभाकर त्यागी, कुसुम लता, ज्योति राणा, मोनिका टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed