फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk union management committee restored

Almora News: दुग्ध संघ प्रबंधन समिति बहाल, अध्यक्ष ने पदभार संभाला

Thu, 03 Aug 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 03 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Milk union management committee restored
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ प्रबंधन समिति फिर से चर्चाओं में है। दुग्ध विकास निदेशालय के अल्पमत का हवाला देकर समिति को भंग करने के आदेश पर न्यायालय से रोक लगने के बाद दुग्ध संघ प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नीमा देवी ने फिर से कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को उन्होंने दुग्ध संघ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा दुग्ध संघ प्रबंधन समिति पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगने पर निदेशालय स्तर से हुई जांच के बाद बीते 31 जनवरी को निलंबित किया गया था। तब प्रबंधन समिति ने इस फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण ली तो फिर से वह अस्तित्व में आई लेकिन 18 मई को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप सिद्ध मानते हुए निदेशक ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी और उपाध्यक्ष नीमा देवी को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसी बीच दुग्ध समितियों का कार्यकाल समाप्त होने, सदस्यों के त्यागपत्र देने या अन्य कारणों से प्रबंधन समिति के अल्पमत में होने का हवाला देते हुए निदेशक ने बीते 13 जुलाई को इसे भंग करने के आदेश जारी किए थे। तब एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया। निदेशालय के इस फैसले के विरुद्ध अध्यक्ष नीमा देवी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने निदेशालय के फैसले पर रोक लगाते हुए प्रबंधन समिति को बहाल करने के आदेश जारी किए। आदेश मिलने के बाद बुधवार को अध्यक्ष नीमा देवी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है। एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। न्यायालय ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed