फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk committees staged a sit-in in the Tehsil premises

Almora News: दुग्ध समितियों ने तहसील प्रांगण में दिया धरना

Sat, 29 Apr 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Milk committees staged a sit-in in the Tehsil premises
मांगों को लेकर धरने पर बैठे दुग्ध उत्पादक। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुग्ध संघ से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर यहां विभिन्न दुग्ध समितियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि, सचिव प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी नहीं हो की गई है। अन्य समस्याओं का भी निराकरण नहीं हो सका है। शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा के घाटे में होने से दुग्ध उत्पादकों का भुगतान देरी से हुआ। 2022-23 की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि नवंबर 2022 से नही भेजी गई है। कहा कि अवशेष राशि दुग्ध उत्पादकों के खाते में डालने, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन की धनराशि अक्तूबर 2016 से मार्च 2017 का भुगतान करने की मांग की गई। कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा को जिला योजना से पशु चिकित्सा अनुदान न मिलने से बाजार से दवाइयां खरीद कर पशुओं का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अनुदान दिए जाने के निर्देश देने, पशु आहार की कीमतों को वापस लेने, पशु आहार 50 फीसदी अनुदान पर देने, सरकार से आवश्यकतानुसार अनुदान या सरल ऋण देने, दुग्ध संघ अल्मोड़ा की वित्तीय अनियमितताओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया। 15 दिन के भीतर कार्यवाही न होने पर दुग्ध आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी गई। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक सचिव विकास संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, ब्रहमानंद डालाकोटी, चंद्र शेखर जोशी, महेश पंत, निरंजन बिष्ट, प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह खाती, तारा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed