फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mero rangilo Brother house A raw f ...

मेरो रंगिलो देवर घर ऐ रौ छ...

Sun, 22 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mero rangilo Brother house A raw f ...

महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होलिकोत्सव में महिला होल्यारों ने खूब रंग जमाया। नंदादेवी मंदिर परिसर में होली प्रतियोगिता से पहले महिला होली दलों ने नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाएं नाच गाकर चल रही थीं। कई महिलाओं ने स्वांग से हंसी ठिठोली भी की। होली प्रतियोगिता को देखने के लिए नंदादेवी मंदिर परिसर में दर्शकों की काफी भीड़ रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने किया।

विज्ञापन


 पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौले से सांस्कृतिक जुलूस शुरू हुआ। इस दौरान महिलाएं ढोलकी की थाप, मंजीरे, चिमटा बजाते हुए ‘सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन’, ‘कैलि बांधी चीर हो रघुनंदन राजा’, ‘मेरो रंगिलो देवर घर ऐरौ छ’ आदि होली गीतों के अलावा कुमाऊंनी गीत गाकर और नाचते हुए चल रही थीं। जुलूस के दौरान महिलाओं की प्रस्तुति को देखने के लिए बाजार में भी काफी भीड़ थी। दोपहर बाद जुलूस नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंचा। इसके बाद संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महिलाओं का अहम योगदान है।
विज्ञापन


इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देकर महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक मधु खाती आदि ने विचार रखे। संस्थाध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। संचालन पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर समिति की लीला टम्टा, लता बोरा, राधिका जोशी, सुनैना महरा, दीपा तिवारी, गीता साह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ जाने से नंदादेवी मंदिर परिसर में जगह कम पड़ गई। व्यवस्था बनाने में धन सिंह मेहता, पत्रकार शिरीष पांडे, मनोज वर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी, नैनीताल समेत 11 दलों ने की भागीदारी
महिला होलीकोत्सव प्रतियोगिता में 11 होली दलों की महिलाओं ने भागीदारी की। इनमें नैनीताल, ज्योलीकोट, हल्द्वानी, स्यूनराकोट, दिगौली, दन्यां, रानीधारा, दरबारी नगर, थपलिया, जाखनदेवी, सरकार की आली के महिला होल्यार शामिल थे। सांस्कृतिक जुलूस के निर्णायक वरिष्ठ रंग कर्मी नवीन बिष्ट, प्रसिद्ध चित्रकार थ्रीश कपूर, सरोज बिष्ट, चंद्रकला भट्ट और होली प्रतियोगिता के निर्णायक लोक गायक दीवान कनवाल, हेम चंद्र कांडपाल, चंचल तिवारी, हेमा कांडपाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed