{"_id":"16c180f706ef0e672ca7af2518d074fe","slug":"merit-list-diclayred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिटिंग शिक्षकों की ब्लाकों में मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिटिंग शिक्षकों की ब्लाकों में मेरिट सूची जारी
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
विजिटिंग शिक्षकों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में किसी प्रकार का प्रत्यावेदन देना हो तो 18 अगस्त की शाम पांच बजे तक संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में सभी साक्ष्यों सहित जमा करा दें।
इसके बाद काउंसलिंग के लिए अंतिम सूची (विषयवार गठित पूल) का प्रकाशन 19 अगस्त को कर दिया जाएगा। सभी विकासखंडों में 21 अगस्त की प्रात: दस बजे से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विषयवार गठित पूल के अभ्यर्थी सभी मूल प्रमाण पत्रों तथा छाया प्रति के साथ निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।