फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Memorandum submitted by Ukd

पैठानी की समस्याओं को लेकर उक्रांद ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 26 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by Ukd
द्वाराहाट में उक्रांद ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अगस्त क्रांति और उत्तराखंड बचाओ-बसाओ अभियान के तहत उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पैठाणी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पैठाणी में प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय दलों की नीतियों को कोसा।

विज्ञापन


कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की उपेक्षा के कारण गांव के गांव खाली हो रहे हैं। दोनों दलों ने बारी-बारी से सत्ता में काबिज होकर राज्य का बंटाधार कर दिया। बाद में तमाम मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


पैठानी में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफियाराज को बढ़ावा मिला है। दोनों दलों की गलत नीतियों के चलते प्रदेश रसातल में चला गया है। स्थायी राजधानी आज तक गैरसैंण नहीं बन पाई। द्वाराहाट क्षेत्र आज भी विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजधानी गैरसैंण बनाने, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने, जंगली जानवरों से ग्रामीणों को निजात दिलाने, राशन कार्ड धारकों को उचित खाद्यान्न दिलाने, पैठानी में स्वीकृत एएनएम केंद्र का निर्माण करने, सभी गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, सुंवाली-खलना पेयजल योजना का पुनर्गठन करने, न्याय पंचायत पैठानी में सूखा राहत धनराशि वितरित करने, बगरीगाड़ पुल से गोदी मोहणी बयड़ा मोटर मार्ग बनाने, रिस्पनापुल से खलना मोटर मार्ग बनाने, नैंणी पैठाणी स्वीकृत पुल का निर्माण करने, बिजली लाइनों को दुरुस्त करने, गाजर घास का उन्मूलन करने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित लघु उद्योग खोलने की मांगों को लेकर उप राजस्व निरीक्षक के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।


इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री जगदीश बुधानी, हुकुम सिंह, नारायण सिंह, नंदन रावत, दान सिंह, कमल तिवारी, धरम सिंह, नवीन कांडपाल, भुवन आर्या, मथुरा राम, इंद्र अधिकारी, शेर सिंह, चंदन राम, पंकज तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed