फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Doctors

कोरोना काल में किसी भी मरीजों को न हो दिक्कतें:पीएमएस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Doctors
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्मिकों को कर्तव्यों के पालन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कोरोना काल में मरीजों से अच्छा व्यवहार करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए। वहीं किसी भी कीमत में लापरवाही बर्दाश्त न करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्मिकों के साथ हुई बैठक में पीएमएस ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं का खास ध्यान रखने की जरूरत है। नॉन कोविड अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मरीज और तीमारदारों से सभी स्वास्थ्य कार्मिक अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में संक्रमण की पुष्टि होने वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाए, जबकि निगेटिव जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें यहीं जल्द से जल्द उपचार दिया जाए। किसी भी हाल में मरीजों के उपचार में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में बिजली, पानी, लिफ्ट, सफाई व्यवस्था आदि तरह की किसी भी समस्या पर शीघ्र सूचना देने की बात कही। इस दौरान डॉ. पीएस टाकुली, डॉ. प्रेरणा टम्टा, ईएनटी सर्जन अंशु सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम अग्रवाल, मनीष पंत, महेश्वरी गैड़ा, मधु बिष्ट, डॉ. अनुज साह, संदीप कुमार, कपिल, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed