{"_id":"60e9ecf48ebc3eec6e294257","slug":"meeting-of-congress-in-jageshwar-almora-news-hld430736288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमत के बाद भी स्थायी सरकार देने में नाकाम रही भाजपा: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमत के बाद भी स्थायी सरकार देने में नाकाम रही भाजपा: कुंजवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा प्रदेश में स्थायी सरकार देने में नाकाम रही।
जागेश्वर क्षेत्र में लमगड़ा ब्लॉक के कल्टानी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति कभी भी प्रदेश का विकास करने और गरीब वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं को बनाने की नहीं रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और वैमनस्यता फैलाकर सत्ता में काबिज होती है। उन्होंने लोगों से महंगाई और विकास विरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया।
कुंजवाल ने बूथ कमेटी कल्टानी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि महंगाई रोकने में सरकार विफल रही है।
लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। बहादुर सिंह फर्त्याल ने अध्यक्षता की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज रावत, ब्लॉक प्रभारी मोहन नगरकोटी, पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह सतवाल, मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट, प्रधान आनंद राम, जसवंत सतवाल आदि थे।