फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of congress in almora

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Meeting of congress in almora
अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जीत राम का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जीत राम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है।
विज्ञापन

चुनाव निकट आते ही भाजपा सरकार अब युवाओं को रोजगार देने के झूठे वायदे कर रही है, लेकिन जनता गुमराह होने वाली नहीं है। जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो. जीतराम ने कहा कि पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी दी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही पार्टी तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल रही है। कुंभ मेले समेत अन्य आयोजनों से राज्य में कोरोना संक्रमण और अधिक फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव निकट आते ही भाजपा बीस से पच्चीस हजार रोजगार देने बात कर युवाओं को गुमराह कर रही है। तीलू रौतेली पुरस्कार को लेकर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भाजपा ने अपने लोगों को बांट दिए, जिस कारण पात्र लोग इस पुरस्कार से वंचित रह गए।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जीत राम का पहली बार अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रो. जीत राम ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने की अपील की।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, अमित बिष्ट मौजूद रहे।
आगामी चुनाव में भुगतेगी भाजपा : जीतराम
गरुड़ (बागेश्वर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम के गरुड़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को बार-बार सीएम बदलने खामियाजा आगामी विधान सभा चुनाव में भुगतना होगा।
पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीत राम ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सब को साथ लेकर देश, गांव, शहर का विकास करती है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता को भ्रमित कर सत्ता पर काबिज हुई थी।

भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सीएम बदलने के सिवा कुछ नहीं किया। पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनानेेेेेेेेेेेे के दिन से भाजपा में गुटबाजी और बढ़ गई है। वहां भैरव नाथ टम्टा, रंजीत दास, भुवन पाठक, संजय फर्स्वाण, प्रकाश कोहली, बबलू नेगी, कैलाश पवार, इंद्र सिंह परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed