फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of BJP in Garur

Almora News: भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति गरुड़ में शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Garur
गरुड़ में भाजपा की जिला कार्य समिति में विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण करते भाजपा के प्रदेश महामंत? - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा की जिला कार्यसमिति की दो दिनी बैठक सोमवार से यहां एक बरात घर में हो रही है। इसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने किया। उन्होंने वहां लगी विकास कार्यों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री आदित्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश, गांव के विकास के लिए कई काम किए जबकि अन्य सरकारें अपने शासन काल में इन योजनाओं को पूरा नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर घोषणा को धरातल पर करके दिखाता है। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और विकासपरक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यसमिति के पहले दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने की। जिला महामंत्री घनश्याम जोशी और संजय परिहार ने संचालन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, हरीश रावत, डीके जोशी, जनार्दन लोहुमी, जेसी आर्या समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed