{"_id":"60fc77a78ebc3e5882536e35","slug":"meeting-of-bjp-in-almora-almora-news-hld43228839","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीतो चुनाव जीतो नारे को करें साकार: चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीतो चुनाव जीतो नारे को करें साकार: चुफाल
विज्ञापन
भाजपा सोमेश्वर मंडल की बैठक में मंचासीन मंत्री बिशन सिंह चुफाल, मंत्री रेखा आर्या और अन्य। (विज्ञ
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता नारे को सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि व्यापक लोकहित के कार्य करने के लिए चार माह का समय बचा है। चुफाल हवालबाग, सोमेश्वर और स्याही देवी मंडल कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
हवालबाग मंडल की बैठक में चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि आखिरी छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यकर्ता इसके लिए हरसंभव प्रयास करें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की परेशानियां जाने और उनको दूर करने का प्रयास करें।
सांसद अजय टम्टा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताकर कार्यकर्ताओं से उनका प्रचार, प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री मदन बिष्ट ने संचालन किया।
बैठक में डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, हरीश कनवाल, मोहन चौहान, राहुल बिष्ट, ललित तड़ागी, कैलाश गोस्वामी, भूपेंद्र आर्या आदि रहे।
सोमेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक में चुफाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए संगठन को मजबूत बनाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां रखीं और कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कहा।
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, सुरेंद्र मेहता, राजेंद्र कैड़ा, सुंदर राणा, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, लता पंत, नरेंद्र नेगी आदि रहे।
शीतलाखेत में हुई स्याही देवी मंडल की बैठक में चुफाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने विश्व में देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 300 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार शुरू कर चुकी है।
जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल प्रभारी शैलेंद्र साह ने भी विचार रखे। कृपाल नयाल की अध्यक्षता में गणेश जलाल और वीरेंद्र चिलवाल ने संचालन किया। बैठक में वीरेंद्र शाही, सुंदर भोजक, विपिन पाठक, महेंद्र अल्मियां, हेम तिवारी, राजेंद्र भंडारी आदि रहे।
सरकार की प्रत्येक योजना जनता तक पहुंचाने की अपील
बागेश्वर। भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की प्रत्येक योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार के कार्यकाल में लोगों की समस्याओं को दूर किया है।
जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है। मुख्य वक्ता शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को जनता को देनी होगी। मंडल प्रभारी बालम सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जीवंती बिष्ट ने भी विचार रखे। मंडल महामंत्री नंदन सिंह रावत, खड़क दशौनी ने संचालन किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दयाल कांडपाल, इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, कुंदन परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली, रघुवीर दफौटी आदि थे।