फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Almora MLA

जिंगल में सिंचाई लिफ्ट योजना का निर्माण शीघ्र करें पूरा: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Almora MLA
भ्रमण के दौरान जिंगल में समस्याएं सुनते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत तल्ली नाली और जिंगल में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिंगल में 71.87 लाख रुपये से निर्माणाधीन सिंचाई लिफ्ट योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना का कार्य शीघ्र पूरा कर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

चौहान ने ग्रामीण की समस्याएं सुनीं। फोन पर संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निरकारण के लिए निर्देशित किया। इसके पश्चात निर्माणाधीन सिंचाई लिफ्ट योजना का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों जल्द से जल्द योजना का निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के रोकथाम के लिए ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए। कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के दौर में जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जनता को उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर लघु डाल खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता एक खंडूजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महामंत्री मंगल सिंह रावत, गोविंद सिंह मेहता, प्रधान ल्वेटा दौलत सिंह, ग्राम प्रधान सुकना सलूड़ी नवीन सिंह, सल्लाभाटकोट के राजेंद्र प्रसाद, नाली के योगेश कुमार, जिंगल के दरबान सिंह, बंशीधर पांडे, जगदीश सिंह, बीडीसी सदस्य नवीन दुर्गापाल, पूरन सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed