फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting by DM in Almora

योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को जल्द मिले लाभ:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Meeting by DM in Almora
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के साथ पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विभाग की ओर से संचालित बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की वार्षिक योजना तैयार करते हुए उन कार्यों को समय से पूरा किया जाए। डीएम ने वर्तमान में कोविड को देखते हुए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को वेबिनार के माध्यम से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि योजना के तहत जो भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उससे लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा और बाल विकास विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed