{"_id":"224a7acc43c5aef60863eca746ec063f","slug":"meera-ho-gai-magan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...’
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला कमेटी धारानौला के तत्वावधान में रैमजे इंटर कालेज सभागार में सुर संध्या कार्यक्रम में युवाओं ने गायन की मधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि डीएम विनोद कुमार सुमन ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने कमेटी के प्रयास की सराहना की और इन आयोजन को नवोदित प्रतिभाओं के लिए सशक्त मंच बताया। उन्होंने कलाकारों से लगन और धैर्य के साथ सुर-साधना कर क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश मेहता ने ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...’ और ‘तू माने या न माने’ सूफी भजन के साथ की। कमल किशोर तिवारी, सीता जोशी ने शास्त्रीय गायन पेश किया। पूनम जोशी, नलिनी मेहता, मोहम्मद ओवेश, नाजिम अंसारी, विजय उप्रेती, चिराग, मोहम्मद अरशद खान आदि नवोदित कलाकारों ने भी फिल्मी गीत और भजनों की सुरीली प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
शेखर सिजवाली, गौरव जोश्याल, दीपक कुमार आदि ने कुमाऊंनी गीत गाकर श्रोताओं की सराहना पाई। कार्यक्रम में तबले पर मोहम्मद अशरद खान, गिटार पर मोहम्मद, की-बोर्ड पर चंदन बिष्ट, ऑक्टोपैड पर योगेश ने संगत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर और संचालन अमरनाथ नेगी, दिनेश जोशी, सभासद राजेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन