फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medicine in Almora

जिला औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेताओं के साथ बैठक कर दिए निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Medicine in Almora
अल्मोड़ा में दवा विक्रेताओं की बैठक लेती जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रविवार को जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने दवा विक्रेताओं की बैठक ली। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच नगर में मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर डॉक्टरी परामर्श के सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी दवाइयां रोगियों को न देने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दवा विक्रेताओं की मुख्य भूमिका है। उन्होंने नगर के सभी मेडिकल स्टोरों में मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक हमेशा बनाए रखें। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों में डॉक्टर के परामर्श के बगैर किसी को भी दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जाएं। मलेरिया, गठिया जैसे रोगियों को भी सिर्फ डॉक्टरों के पर्चों पर ही दी दवा दी जाए। उन्होंने समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कहते हुए सभी दवा विक्रेताओं से सहयोग की अपील की। इस मौके पर कैमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, राघव पंत, आशीष वर्मा, कस्तूरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed