फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical college outsourced employees boycotted work for an hour

Almora News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एक घंटा किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Medical college outsourced employees boycotted work for an hour
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में पद स्वीकृत करने और मानदेय की मांग के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को एक से दो बजे तक एक घंटा कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोविड काल से आउटसोर्सिंग, उपनल और पीआरडी के माध्यम से निरंतर काम कर रहे वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, सुरक्षा गार्ड, पर्यावरण मित्रों के पद स्वीकृत न होने के कारण कर्मचारियों के मानदेय में रोक लगा दी गई है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई कर्मचारी किराये में रहते हैं। इस कारण मकान का किराया चुकाने, विद्यार्थियों की फीस चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में हेमा बनौला, शांति देवी, रेखा कनवाल, भावना कनवाल, प्राची, भावना मेहता, सतीश कुमार, गौरव भट्ट, पंकज कपिल, ममता लटवाल, चंद्र कुमार, भूपेंद्र, विवेक, पूरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed