फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical College: Of the 60 required, only eight were found

मेडिकल कॉलेज : जरूरत 60 की मिले सिर्फ आठ

Fri, 28 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Medical College: Of the 60 required, only eight were found
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में दूसरे सत्र की पढ़ाई शुरू भी हो चुकी है लेकिन यहां फैकल्टी की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। यहां 60 के सापेक्ष महज 8 फैकल्टी ही मिल सकी है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है तो मरीज विशेषज्ञों की कमी से।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पांच प्रोफेसर, 22 एसोसिएट प्रोफेसर, 30 असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन कैजुअल्टी ऑफिसर की तैनाती होनी है। इस पदों पर तैनाती के लिए तीन माह पूर्व कवायद शुरू हुई। लेकिन अब तक कॉलेज प्रंबंधन को महज 8 फैकल्टी ही मिल सकी हैंं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक टीबी विभाग में दो, नेत्र विभाग में तीन और एनेस्थिसिया, एनोटॉमी, माइक्रोबॉयोलॉजी में एक-एक फैकल्टी मिली है। कॉलेज प्रबंधन को अब भी 52 फैकल्टी का इंतजार है तो यहां पहुंचने वाले मरीजों को विशेषज्ञों का।
विज्ञापन

---------------------
14 प्रोफेसर मांगा एक माह का समय
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक 14 प्रोफेसर की नियुक्ति हुई है। लेकिन दूसरे संस्थानों में तैनात होने से उन्होंने मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के लिए एक माह का समय मांगा है। ऐसे में उम्मीद है कि उनकी तैनाती के बाद कुछ हद तक मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

महिला रोग समेत कई विभागों में नहीं है फैकल्टी
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में महिला रोग, रेडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में फैकल्टी की कमी है। यहां गायनी विभाग में दो एसोसिएटर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती होनी है। वहीं रेडियोलॉजी विभाग में एक एसोसिएट और दो असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होने हैं। इनकी कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
--------------------
कोट-
मेडिकल कॉलेज में 60 फैकल्टी की जरूरत है। फिलहाल 8 फैकल्टी पूरी हो गई है और 14 फैकल्टी जल्द मिलने की उम्मीद है। फैकल्टी को पूरा करने के प्रयास हो रहे हैं। -डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।
-----------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed