{"_id":"587cfe214f1c1b3603eff17f","slug":"marxist-cpi-will-contest-eight-seats-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा मार्क्सवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा मार्क्सवादी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता में मौजूद भाकपा मार्क्सवादी पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रदेश सचिव राजेंद्र नेगी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 16 सालों में बारी-बारी से सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंड का अपेक्षित विकास नहीं कर सकी। कांग्रेस शासनकाल में दलितों पर जमकर अत्याचार हुए। पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव जमीनें लुटाई गई हैं।
विज्ञापन
यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में थराली, रानीपुर, टिहरी, रायपुर, सहसपुर, सितारगंज, अल्मोड़ा, केदारनाथ आठ विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में दलितों पर जमकर अत्याचार हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस शासन में देहरादून के पास एक मंदिर में दलित समुदाय के 80 लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने राज्य की जल, जंगल, जमीन को पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव लुटवाया। नैनीसार प्रकरण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा राज्य में राजनीतिक भ्रष्टाचार भी नासूर की तरह बढ़ा। प्रदेश में 12 विधानसभा क्षेत्र विधायक विहीन हैं। जिससे वहां के लोगों को विकास का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
16 साल के उत्तराखंड में विधानसभा में पलायन, खेती, मजदूर, न्यूनतम मजदूरी आदि में बारे चर्चा तक नहीं हो सकी है। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश पांडे ने कहा कि रोजगार, पलायन, सीवर लाइन, शिक्षा का निजीकरण, शहरीकरण आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। विधायक निधि को ग्राम पंचायतों, नगर पालिका के माध्यम से वहां के लोगों को बांटकर काम करवाया जाएगा। वार्ता में भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ तिवारी, किसान सभा के प्रदेश सह सचिव आरपी जोशी, महिला जनवादी सभा की प्रदेश सचिव सुनीता पांडे, सभासद राधा नेगी, योगेश पचोलिया, स्वप्निल पांडे आदि थे।